Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

हल्द्वानी में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस को बड़ी सफलता….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तस्करी के लिए लाई जा रही करीब 250 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 82 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में काठगोदाम थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान की गई। संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी स्मैक कहां से लेकर आया था और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

काठगोदाम पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा और निर्णायक प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!