Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

हल्द्वानी सड़क हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, आम जनता से सहयोग की अपील….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित मुखानी क्षेत्र में 5 जनवरी को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई थी, की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा नगर के मध्य स्थित निर्माणाधीन सड़क पर कार्यदायी एजेंसी द्वारा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए बिना गड्ढा खुला छोड़ने और उसी मार्ग पर यातायात संचालित होने के कारण हुआ था।

ललित मोहन रयाल ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए विवेक राय (अपर जिलाधिकारी, प्रशासन) को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच का उद्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पहचान, जिम्मेदार एजेंसी/अधिकारियों की जवाबदेही तय करना और किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही को स्पष्ट करना है।

जांच अधिकारी विवेक राय ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों के पास इस दुर्घटना से संबंधित कोई भी जानकारी, तथ्य, फोटो, वीडियो या अन्य साक्ष्य उपलब्ध हों—चाहे वे प्रत्यक्षदर्शी हों या अप्रत्यक्ष रूप से घटना से जुड़े हों—वे आगामी 7 दिनों के भीतर किसी भी कार्यदिवस में उनके कार्यालय में लिखित अथवा मौखिक बयान प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया जाएगा, ताकि दोषियों की जिम्मेदारी तय की जा सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। किशोर की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया है कि न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!