Breaking News

डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी की ओर से रिया पैलेस के विशाल सभागार में डांडिया नाइट-2026 का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक गरबा और डांडिया की धुनों पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजे 51 परिवारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 24 परिवारों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांडिया की धुनों ने माहौल को उत्सवमय बनाए रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, फर्स्ट लायन लेडी अनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान रिदम डांस ग्रुप की निर्देशिका अंशील वर्मा के निर्देशन में बाल कलाकारों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

डांडिया नाइट की मुख्य प्रतियोगिता में अनुज कांत अग्रवाल ने ‘डांडिया किंग’ और कनक अग्रवाल ने ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं, सुनीता एवं संदीप अग्रवाल को दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। ‘डांडिया रॉकस्टार’ का अवार्ड अनीता एवं डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी को मिला, जबकि ‘बेस्ट ड्रेस कपल’ का पुरस्कार रूपाली एवं मुकेश गुप्ता को दिया गया। ‘मोस्ट चार्मिंग कपल’ श्रेणी में अंजू एवं डॉ. अनुज अग्रवाल तथा अनीता एवं अशोक अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में सनी एवं विशेष गुप्ता तथा प्रिया एवं पंकज अग्रवाल ने ‘परफेक्ट डांडिया जोड़ी’ का पुरस्कार जीता। ‘बेस्ट स्माइल अवार्ड’ राखी अग्रवाल, विजय एवं राजीव श्रीवास्तव को प्रदान किया गया। वहीं, ‘मस्ती भरी जोड़ी’ का पुरस्कार ज्योति, मधुकर एवं श्रुति को मिला। ‘मोस्ट ग्रेसफुल कपल’ श्रेणी में निधि एवं निशुल अग्रवाल तथा राधा एवं गौरव मित्तल को सम्मानित किया गया। ‘बेस्ट डांडिया परफॉर्मेंस’ का खिताब विनीता एवं विजय शर्मा के नाम रहा।

बाल कलाकारों एवं अन्य प्रतिभागियों की श्रेणियों में भी विजेताओं को सम्मानित किया गया। ‘डांडिया स्टार’ का अवार्ड संविका अग्रवाल एवं स्नेहा अग्रवाल को प्रदान किया गया। ‘बेस्ट डांडिया कपल’ का खिताब प्रेक्षा एवं अभिनव बिश्नोई तथा निधि एवं मुकेश गुप्ता ने जीता। ‘बेस्ट ट्रेडिशनल लुक’ का पुरस्कार सुमन एवं आशीष जैन को मिला। ‘गरबा स्टार कपल’ श्रेणी में रेनू एवं शिव कुमार अग्रवाल तथा उषा एवं राजू भोंसले को सम्मानित किया गया, जबकि ‘मोस्ट एनर्जेटिक कपल’ का खिताब रेणुका एवं संजय गर्ग ने अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रिदम डांस ग्रुप की निर्देशिका एवं जानी-मानी नृत्यांगना अंशील वर्मा ने निभाई। मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और लायंस क्लब की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। क्लब की ओर से महापौर तथा निर्णायक अंशील वर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अनुज, अनुज कांत अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निशुल अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल और अंशील वर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, अशोक जैन, पूर्व जीएसटी अधिकारी राजीव अग्रवाल, संतोष और श्रीधर सती सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, राखी अग्रवाल और अंशील वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने सहभोज में हिस्सा लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!