Breaking News

बूथ मजबूत करने की रणनीति पर भाजपा का महामंथन, जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी बोले—‘बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत’ ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश

देहरादून में बस में आग, सूझबूझ और तत्परता से टली अनहोनी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि बस चालक की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस लोहाघाट (चम्पावत) से देहरादून की ओर आ रही थी। घटना सुबह करीब 4 बजे डोईवाला क्षेत्र के लालतप्पड़ स्थित साईं मंदिर के सामने हुई। चलती बस से अचानक धुआं उठता देख चालक ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया।

आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई, लेकिन चालक ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए यात्रियों को शांत किया और एक-एक कर सभी को सुरक्षित नीचे उतार दिया। कुछ ही देर में आग ने बस के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि बस को काफी नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ की सराहना की, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!