Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी में बेखौफ चोरों का दुस्साहस, ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और स्मार्ट पुलिसिंग की पोल खोलकर रख दी है। मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स को अज्ञात चोरों ने देर रात निशाना बनाते हुए सुनियोजित तरीके से कीमती सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से अंदर घुसे और बगल में चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर बिना किसी शोर-शराबे के वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि निर्माण सामग्री और खुले रास्ते के कारण चोरों की गतिविधियों पर किसी की नजर नहीं पड़ी, जिससे वे आसानी से फरार हो गए।

सुबह जब दुकान स्वामी ने दुकान खोली तो शटर खुला मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। तुरंत ही मुखानी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। हालांकि, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि रात्रि गश्त न के बराबर है, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!