Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी में बेखौफ चोरों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना,स्मार्ट पुलिसिंग पर फिर सवाल…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी में एक बार फिर चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त और स्मार्ट पुलिसिंग की हकीकत उजागर कर दी है। मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा में स्थित राधिका ज्वेलर्स में देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी।

जानकारी के अनुसार- बताया जा रहा है चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से अंदर दाखिल हुए और सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेटकर मौके से फरार हो गए। खास बात यह है कि दुकान के बगल में चल रहे निर्माण कार्य का चोरों ने पूरा फायदा उठाया, जिससे उनकी गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं गया।

सुबह जब दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे तो शटर खुला मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। तत्काल मुखानी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। हालांकि, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

स्थानीय व्यापारियों में घटना को लेकर गहरा रोष है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है, लेकिन चोरों के बढ़ते हौसले व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!