Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पब्लिक स्कूल एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन जोश और जुनून से भरपूर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के मैदान में जारी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुकाबले अपने चरम पर पहुँच गए। आज पहले नॉकआउट राउंड से क्वालिफाई करने वाली आठ टीमों—

 

हेरिटेज स्कूल, बी.एल.एम. अकैडमी, यूनिवर्सल कॉन्वेंट, दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, एवरग्रीन स्कूल, इंस्पिरेशन स्कूल, केवीएम स्कूल और गुरुकुल स्कूल—ने दूसरे नॉकआउट राउंड में प्रवेश पाने के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया।

दिनभर तेज़ प्रतिस्पर्धा और रोमांच से भरे मैच खेले गए। खिलाड़ियों ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी, सटीक गेंदबाज़ी और बेहतरीन फील्डिंग कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। हर टीम ने सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

आज के इन मुकाबलों का मुख्य उद्देश्य था सेमीफाइनल में स्थान पक्का करना, जो कल आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुकाबला भी संपन्न होगा।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन का आयोजन बेहद सफल रहा और दर्शकों में कल होने वाले सेमीफाइनल और फाइनल मैचों को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!