Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

High Court –  जिलापंचायत सदस्य कथित अपहरण केस में एस.एस.पी.और पांचों सदस्य तलब….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायायलय ने बीती 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में हुए बवाल, 5 बी.डी.सी.सदस्यो के अपहरण और एक मतपत्र में ओवर राइटिंग की शिकायत संबंधी री-पोलिंग तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए जनहित याचिका में एस.एस.पी.समेत पांचों जिला पंचायत सदस्यों को 3 दिसंबर को उपस्थित होने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होनी तय हुई है।

मामले के अनुसार, 14 अगस्त को न्यायालय ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान उनके सदस्यो का अपहरण करने के मामले में न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया था। इसमें, कई जीते हुए सदस्यो ने न्यायालय की शरण भी ली थी। बी.डी.सी. सदस्य पूनम बिष्ट ने उच्च न्यायालय में एक अन्य याचिका दायर कर कहा कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनांव में एक मतपत्र में ओवर राइटिंग कर क्रमांक 1 को 2 कर अमान्य घोषित कर दिया गया। याचिका में जिलाध्यक्ष पद के लिए पुनः मतदान कराए जाने की प्रार्थना की गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!