Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

रामनगर दंगा भड़काने के आरोप पर हाईकोर्ट सख्त, भाजपा नेता मदन जोशी पर कार्रवाई के निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – उत्तराखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने रामनगर के भाजपा नेता मदन जोशी के खिलाफ दंगा भडक़ाने की सुनियोजित साजिश करने के आरोप पर नैनीताल पुलिस को उनके खिलाफ कार्यवाही कर हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। बता दें कि छोई में गौमांस के आरोप में  २३ तारीख को ड्राइवर नासिर की पिटाई के मामले में उनकी पत्नी नूरजहां की ओर से हाईकोर्ट में सुरक्षा याचिका डाली गई थी।

नूरजहां के वकील मृणाल कंवर ने कोर्ट को बताया कि स्थानीय नेता मदन जोशी द्वारा लगातार भडक़ाऊ फेसबुक पोस्ट और लाइव करके अपने 23 तारीख के कृत्य को सही बताया जा रहा है और लगातार धार्मिक भावनाएं भडक़ाई जा रही हैं। कोर्ट ने रामनगर पुलिस को आदेश दिया है कि वह सुनिश्चित करें कि मदन जोशी और उनके अन्य कोई फ ॉलोअर सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट ना करें और मदन जोशी द्वारा जो भी भडक़ाऊ पोस्ट की गई है उनको जांच अधिकारी फेसबुक से हटवाए।

पुलिस के अधिवकता ने हाईकोर्ट को बताया छोई में उस दिन वाहन में जो मांस ले जाया जा रहा था वह भैंस का मांस था जिसका निर्धारित लाइसेंस और फूड सेफटी सर्टिफिकेट बरेली से आपूर्तिकर्ता द्वारा जारी किया गया था। हाईकोर्ट ने साथ ही रामनगर पुलिस को निर्देश दिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट की तहसील पूनावाला मामले में भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का अक्षरस: पालन करें और नैनीताल पुलिस को निर्देशित किया है

कि वह अभियुकत मदन जोशी के किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव में न आकर कानून और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के हिसाब से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करें और ७ दिन में हाईकोर्ट को रिपोट्र्स सौंपे। इससे पहले मामले की बुधवार को सवेरे हुई सुनवाई में पुलिस की ओर से अपराहन २ बजे00 तक रिपोर्ट देने का समय मांगा गया था जिसके बाद २ बजे नैनीताल पुलिस की ओर से हाई कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में दो लोगों की गिरफतारी हो गई है और शेष के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!