Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता बने गुरविंदर सिंह चंडोक काशीपुर में खुशी की लहर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रदेश के नौ प्रवक्ताओं की सूची जारी की, जिसमें काशीपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।

गुरविंदर सिंह चंडोक ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, तथा पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो एक साधारण कार्यकर्ता को भी शीर्ष जिम्मेदारी सौंपकर उसका सम्मान बढ़ाती है।

चंडोक ने कहा कि वे पिछले 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहे हैं और पार्टी को अपनी “मां समान” मानते हैं। उन्होंने कहा -“मैंने हमेशा संगठन के प्रति निष्ठा रखी है और भविष्य में भी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा। मेरे शरीर का हर कतरा भारतीय जनता पार्टी को समर्पित है।”

उनकी नियुक्ति पर जिले के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि यह सम्मान काशीपुर के लिए भी गर्व का विषय है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!