Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब मुखबा में होंगे माँ के दर्शन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

चारधाम यात्रा के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक गंगोत्री धाम के कपाट आज सुबह 11:36 बजे शीतकाल के लिए विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पहले धार्मिक परंपराओं के अनुसार वर्ष की अंतिम पूजा संपन्न हुई। मंदिर को भव्य रूप से फूलों, झालरों और दीपों से सजाया गया, और जयकारों से धाम गूंज उठा।

मां गंगा की उत्सव डोली को शास्त्रोक्त पूजा-अर्चना के बाद सेना के बैंड की अगुवाई में मुखीमठ के मुखवा गांव के लिए रवाना किया गया। डोली आज रात विश्राम देवी मंदिर में ठहरेगी और भैयादूज (23 अक्टूबर) के दिन मुखवा पहुंचेगी। अगले छह महीनों तक मां गंगा की पूजा-अर्चना यहीं शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा मंदिर में होगी।

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि कपाटबंदी की सभी विधियां पूरी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार संपन्न हुईं। कार्यक्रम में तीर्थ पुरोहित, स्थानीय लोग, सेना, पुलिस प्रशासन और श्रद्धालु मौजूद रहे।

यमुनोत्री धाम के कपाट कल होंगे बंद

उधर यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे बंद किए जाएंगे। मां यमुना की उत्सव डोली को पारंपरिक विधि से खरसाली गांव के शीतकालीन मंदिर ले जाया जाएगा, जहां श्रद्धालु पूरे सर्दियों में दर्शन कर सकेंगे।

 

प्रशासन और मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात के सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। मुखवा और खरसाली गांवों में दीपों और फूलों से सजावट की गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!