Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

दीपावली पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर दीप प्रज्वलित कर प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सांसद भट्ट ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है, जो न केवल घरों को रोशन करता है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को भी प्रज्वलित करता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय व्यापारियों का सहयोग करने की अपील की। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान ने छोटे व्यापारियों, ठेली-पटरी विक्रेताओं और स्थानीय कारीगरों के लिए एक नया अवसर प्रदान किया है। इससे जहां उनकी आमदनी बढ़ी है, वहीं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

अजय भट्ट ने ‘पीएम स्वनिधि योजना’ की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना ने छोटे व्यापारियों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। इससे उनका जीवन स्तर सुधरा है और स्थानीय उत्पादों की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है।

अंत में सांसद भट्ट ने जनता से अपील की कि दीपावली को सादगी, स्वच्छता और पारंपरिक भारतीय मूल्यों के साथ मनाएं,  स्थानीय उत्पादों व कारीगरों को प्रोत्साहन देकर उनके घरों में भी खुशियों का दीप जलाएं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!