Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

ईंधन बचाव अभियान में शामिल हुए CDO अरविंद पांडे, पैदल पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा चलाए जा रहे ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे स्वयं पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन संरक्षण समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि दैनिक कार्यों में वाहनों का सीमित उपयोग करें तथा अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, जिससे ईंधन की खपत कम की जा सके।

उन्होंने कहा कि पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि लोग छोटी दूरी तय करने के लिए वाहनों के बजाय पैदल चलने की आदत अपनाएं तो इससे ईंधन की बचत के साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने भीमताल विकास भवन परिसर सहित विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इस अभियान को जनभागीदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लक्ष्य को प्रभावी रूप से हासिल किया जा सकता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!