Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

NCWDC ने किया अंतरराष्ट्रीय पैडमैन डॉ. वीरेंद्र दवे का स्वागत, 351 महिलाओं को बांटे गए पैड….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए नेशनल काउंसिल फॉर वूमेन डेवलपमेंट कमेटी (NCWDC) की प्रदेश अध्यक्ष भवानी बिष्ट और उनकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय पैडमैन लीजेंड प्रो. डॉ. वीरेंद्र दवे के सम्मान में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि 351 महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए, जिससे महिला स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। यह वितरण देवभूमि अकैडमी की डायरेक्टर एवं पार्षद श्रीमती भागीरथी बिष्ट के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र दवे ने हल्द्वानी टीम के कार्यों की सराहना की और टीम को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव श्रीमती उषा नरेंद्र जैन रहीं।

इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में कई गणमान्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति चुफाल, प्रदेश सचिव नन्दा नेगी, चेयरपर्सन सीमा बत्रा, पूजा सिंह, पूनम नेगी, गीता नेगी, कविता भाकुनी, अनिता सिंह, प्रेमलता, माला, गंगा शाही, नेहा और समाजसेविका मंजू शाह शामिल रहीं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!