Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

समाजसेवी हरीश मदान का हार्ट अटैक से निधन, नगर में शोक की लहर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – नगर में आज अत्यंत दुखद घटना घटित हो गई नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रसिद्ध किराना व्यवसाई हरीश मदान उम्र 62 वर्ष का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में जहां शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां मुख्य बाजार वार्ड नंबर 6 निवासी हरीश मदान प्रातः अपने घर की छत में पौधों में पानी डाल रहे थे, इसी दौरान उन्हें घुटन सी महसूस हुई, छत से नीचे उतरकर उन्होंने अपनी पत्नी को उक्त जानकारी दी, तथा पड़ोस में ही रहने वाले अपने भाई डिंपल मदान एवं उनके परिजनों को हार्ड पेन की सूचना भिजवाई, जहां उनके परिवार में ही एमबीबीएस बेटी आजकल घर आई हुई है,

ने तुरंत ही हरीश मदान को देखा और उन्हें हार्ड की दिक्कत बताते हुए सीपीआर दी, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, इस बीच उन्हें 108 वाहन से एसटीएच चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, यह खबर सुनते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, हरीश मदान का बेटा इंग्लैंड में है, जिसे उक्त दुखद सूचना दे दी गई है, कल गुरुवार को प्रातः 11 बजे हरीश मदान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह अपने पीछे पत्नी एवं बेटा बेटी को छोड़ गए हैं, घटना के समय उनकी बेटी भी घर आई हुई थी, मां और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!