Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

रुद्रपुर में एफएमडी वैक्सीनेशन अभियान में उल्लेखनीय सफलता: 99% बड़े पशु और 100% छोटे पशुओं का टीकाकरण पूर्ण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – जनपद अंतर्गत 99 प्रतिशत बड़े पशु (गाय भैंसों) में तथा 100 प्रतिशत छोटे पशु (भेड़ बकरियों) में एफएमडी मास वैक्सीनेशन व डाटा एंट्री का कार्य पूरा किया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बड़े पशुओं (गोवंशीय पशुओं महिषवंशीय पशुओं) तथा छोटे पशुओं (भेड़ बकरियों) में खुरपका मुंहपका महामारी (FMD : Foot and Mouth Disease) के कारण बहुत बड़े स्तर पर पशुओं की उत्पादकता प्रभावित होती है, दूध उत्पादन में कमी आती है, तथा कुछ प्रकरणों में पशुओं की मृत्यु होती है और गर्भपात (अबॉर्शन) भी होता है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया इस बीमारी की रोकथाम हेतु पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश में वर्ष में दो बार एफएमडी  टीकाकरण महाअभियान चलाया जाता है. उत्तराखंड प्रदेश में बड़े पशु तथा छोटे पशुओं में FMD Mass Vaccination  तथा भारत सरकार के भारत पशुधन एप्प पर डाटा एंट्री महाअभियान का छठा चरण पूरा कर लिया गया है। अभियान के तहत प्रदेश में 97 प्रतिशत बड़े पशुओं (गाय भैंसों) तथा 95 प्रतिशत छोटे पशुओं (भेड़ बकरियों) में एफएमडी मास वैक्सीनेशन महाअभियान पूरा कर लिया गया है तथा भारत पशुधन एप्प पर डाटा एंट्री भी कर ली गई है। इस महाअभियान के तहत जनपद उधमसिंहनगर अंतर्गत 99 प्रतिशत बड़े पशु (गाय भैंसों) में तथा 100 प्रतिशत छोटे पशु (भेड़ बकरियों) में एफएमडी मास वैक्सीनेशन व डाटा एंट्री का कार्य पूरा किया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!