Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पौड़ी पुलिस का एक बार फिर वृहद स्तर पर चला सत्यापन अभियान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बाहरी राज्यों से जनपद में कार्यरत एवं निवास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बाहरी व्यक्तियों,किरायदारों,मजदूरों व फड़-फेरी वाले के द्वारा कराये गये सत्यापन को चेक किया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार गली-मौहल्लों व कस्बों में जाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है

सभी मकान मालिकों को किराये पर रखे किराएदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है इसके बाद भी जिन मकान मालिक या भवन स्वामी द्वारा अपने किरायेदार,नौकर आदि का सत्यापन नहीं कराया गया है उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज रविवार को पुलिस टीम द्वारा समस्त जनपद में चलाये वृह्द स्तर के सत्यापन अभियान के दौरान कुल 33 (कोटद्वार- 29 व श्रीनगर 04 ) मकान मालिकों/दुकानदारों/प्रतिष्ठान स्वामियों विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम धारा- 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए प्रत्येक मकान मालिक से 10-10 हजार रूपये का चालान कर कुल 3,30,000 रू0/- के चालान की धनराशि के चालान माननीय न्यायालय को प्रेषित किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!