Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

जिलाधिकारी ने किया जिला कार्यालय में पटलों का निरीक्षण….  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गत दिवस शनिवार शाम को जिला कार्यालय के एलबीसी व एएलबीसी पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटल प्रभारियों को पत्रावलियों के व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पटल प्रभारियों को निर्देश दिये कि आवंटित किये गये विभागों के पत्राचार सम्बंधित पत्रावलियों की संख्या का स्पष्ट ब्यौरा रखने, सम्बन्धित विभागीय योजनाओं, घटनाक्रमों से संबंधित नवीनतम शासनादेशों को सम्बन्धित विभाग की पत्रावली में संलग्न करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन पत्रावलियों पर  विभागों या शासन को जवाब भेज जाना होता है

या जिला स्तर पर कोई निर्णय लिया जाता हो उन पत्रावलियों को समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिये कि एलबीसी व एएलबीसी की सभी पत्रावलियों का अवलोकन करते हुये उन्हें व्यस्थित करवाना सुनिश्चित करें। मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुसुम तड़ियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजित रावत, प्रशासनिक अधिकारी चंद्रकिशोर, पटल सहायक शेखर पंवार आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!