Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

नई जिम्मेदारी, नया सम्मान – एसएसपी ने लगाए पदोन्नत अफसरों के कंधे पर स्टार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- बहुउद्देशीय भवन में एक गरिमामयी पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा ने निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले उपनिरीक्षकों को उनके कंधों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नत उपनिरीक्षकों में नीरज भाकुनी, विजय मेहता, प्रकाश सिंह मेहरा, रजत सिंह कसाना और गणेश सिंह शामिल हैं। सभी अधिकारियों ने इस अवसर पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी नवपदोन्नत अधिकारी अपने कार्यों में अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना को सर्वोपरि रखेंगे।

सेरेमनी के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र एवं सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने पदोन्नत निरीक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समस्त नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से नवपदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। यह अवसर न केवल व्यक्तिगत सम्मान का प्रतीक था, बल्कि पूरे पुलिस बल की प्रेरणा का स्रोत भी बना।

और पढ़ें

error: Content is protected !!