Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

अब राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों को भी मिलेगा नौकरी में आरक्षण : रेखा आर्या….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सरकार के शासनादेश में संशोधन का नोटिफिकेशन जारी

देहरादून – अब उत्तराखंड में आयोजित विभिन्न प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। इस बारे में सरकार द्वारा किए गए अध्यादेश संशोधन को अंतिम मंजूरी मिल गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम, एशियाई चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेलों जैसी नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही चार फ़ीसदी आरक्षण का लाभ मिल पाता था। सरकार ने इसके लिए अध्यादेश में संशोधन किया था जिसे विधानसभा से मंजूरी भी मिल गई थी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नए नियमों का गजट नोटिफिकेशन शुक्रवार को कर दिया गया है। इसके मुताबिक अब

उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता, विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघ द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय खेल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता, युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व  इसके साथ ही विद्यालयी शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किसी भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण मिल सकेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग की इस मांग पर तेजी से निर्णय लेने के लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आभारी है। खेल मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने पर नौकरी में आरक्षण मिलने के निर्णय से निश्चित रूप से खेलों को लेकर युवाओं में और ज्यादा रुचि जागृत होगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!