Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

रेखा आर्या ने पौड़ी में चौथी कैडेट एवं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन कर खेलों को नई दिशा दी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (Kyorugi & Poomsae) का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद से हमने अपने खेल ढांचे का तेजी से विस्तार किया है। उत्तराखंड में 1300 करोड़ से ज्यादा का खेल ढांचा विकसित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अलग-अलग शहरों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम हैं । यही वजह है कि उत्तराखंड बहुत तेजी से खेल आयोजन का भी केंद्र बनता जा रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग आने वाले कुछ महीनो में देश की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं को उत्तराखंड में आयोजित कराने की दिशा में काम कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बीते एक साल में प्रदेश में बहुत तेजी के साथ खेल संस्कृति विकसित हुई है और अब युवा खेल को करियर के रूप में देखने लगे हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को दिए जाने वाले चार फीसदी क्षैतिज आरक्षण में विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को भी सम्मिलित कर लिया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 3 दिन चलेगी और इसमें लगभग 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही है। इस अवसर पर नामदेव श्रीगांवकर,अध्यक्ष इंडिया ताइक्वाडो संगठन, महेन्द्र जी, अध्यक्ष, उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन, रवि शंकर,  नीरज कुमार,  नरेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!