Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

जय हिन्द रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक “नेताओं का दावा एतिहासिक होगी रैली….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – लालकुआं के अम्बेडकर पार्क में आज नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में आयोजित कांग्रेस की”जय हिन्द”रैली को लेकर हुई ,वही बैठक में पहुंचे युवा कांग्रेस नेता एवं पर्यवेक्षक संजय किरौला का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान 1 जून को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली जय हिन्द रैली को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संजय किरौला ने कहा कि सभी के सहयोग से “जय हिन्द”रैली न केवल सफल होगी बल्कि ऐतिहासिक भी साबित होगी।

बताते चलें कि कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में कांग्रेस आगामी 1 जून को जय हिन्द रैली का आयोजन करने जा रही है।जिसको लेकर बैठक एवं गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।इसी के चलते आज लालकुआं के अम्बेडकर पार्क में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व बैठक आयोजित कि गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे युवा कांग्रेस नेता संजय किरौला का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सेना की इस उपलब्धि पर अपना राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस बलिदान और सम्मान को नमन करते हुए एक जून को जय हिन्द रैली निकालने जा रही है। यह रैली हल्द्वानी में आयोजित होगी जिसमें राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व से लेकर प्रदेश के सभी पदाधिकारी मौजूद होंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!