Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

चमाचम सड़क अभियान में नगर निगम की टीम ने चमकाई सड़कें….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – नगर निगम की टीम ने ‘चमाचम सड़क अभियान’ के तहत वार्ड संख्या 12 और 32 में विशेष सड़क सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और नालियों की सफाई के साथ ही वार्डवासियों को स्वच्छता को लेकर जागरूक भी किया गया। अभियान के दौरान निगम की सफाई टीमों ने सड़कों की सफाई की और सड़कों के किनारों पर जमा कूड़ा-कचरा हटाया। साथ ही धूल-मिट्टी को हटाकर सड़कों को चकाचक किया गया। इसके साथ ही नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया, जिससे बरसात के मौसम में लोगों को कोई असुविधा न हो।

इस दौरान नगर निगम की टीम को वार्डवाविसयों ने भी अपना समर्थन और सहयोग दिया। नगर निगम की टीम ने वार्डवासियों को स्वच्छता बनाये रखने की शपथ भी दिलाई और लोगों से कूड़ा इधर उधर न फैंकने की अपील की। टीम के सदस्यों ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग न करें साथ ही कूड़ा और पॉलीथीन इत्यादि नालियों में न फैंके। कहा कि नालियों के साफ रहने से आने वाले मानसून सत्र में जल भराव की समस्या नहीं होगी और लोगों को घरों में पानी भरने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी कम होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!