Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में नए पुलिस थाने की शुरुआत: IG और SSP ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड द्वारा विगत वर्ष बनभूलपुरा में स्थित भूमि को पुलिस विभाग को आवंटित कर थाना बनाए जाने की घोषणा की गई। जिस क्रम में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड एवं SSP नैनीताल के प्रयासों से नए थाने के निर्माण हेतु आवश्यक सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर निर्माणदाई संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए आज रिद्धिम अग्रवाल आईजी कुमाऊं रेंज तथा प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा बनभूलपुरा में नए थाने की नींव डालने हेतु भूमि पूजन किया गया। साथ ही जनता को यह संदेश दिया गया कि यह थाना पुलिसिंग को बेहतर करने, अपराध नियंत्रण, स्थानीय लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने, बाहरी/ संदिग्ध व्यक्ति के आवागमन में भी पर्याप्त चेकिंग करते हुए एक मजबूत और सशक्त पुलिस व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया जा रह है  साथ ही अराजक और उपद्रवी किस्म के तत्वों पर भी लगाम लगाई जा सके। एसएसपी नैनीताल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं सभी उच्चाधिकारीगणो को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!