Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

गदरपुर में ‘नई उम्मीद नई पहल’ स्वास्थ्य शिविर: 540 लाभार्थियों को निशुल्क जांच और दवाइयां प्रदान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के आदेश व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के के अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को नई उम्मीद नई पहल हेल्थ कैंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष  मनोज कुमार एवं समस्त सभासद नगर पालिका परिषद गदरपुर के द्वारा किया गया कैंप में उपस्थित समस्त लाभार्थियों के बीपी शुगर, टीवी, कैंसर, आंखों की जांच, तथा अन्य समस्त  पैथोलॉजी  जांच निशुल्क की गई तथा एमसीडी के समस्त  अंडर ट्रीटमेंट मरीजों की जांच की गई तथा दवा वितरण की गई शिविर में 540 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उपलब्ध कराया गया ।

शिविर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केके अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक, एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु  द्वारा किया गया तथा शिविर लगाने हेतु प्रभारी  चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर के अधिकारी कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा  इस प्रकार के कैंप अन्य ब्लॉक में भी आयोजित किए जाएंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!