Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

उधमसिंह नगर ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – बीस सूत्रीय कार्यक्रम में वर्ष 2024_25 में जनपद उधमसिंह नगर प्रदेश में प्रथम पायदान पर रहा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के मार्च माह में बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद उधमसिंह नगर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।  जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रथम आने पर सभी अधिकारियों को बधाई देते हुये इस वित्तीय वर्ष में भी बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी बनाये रखने के निर्देश दिये है।

उन्होने बताया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के 42 मदो में जनपद 38 कार्यक्रमो में ए श्रेणी, 03 कार्यक्रमों में बी श्रेणी व 01 कार्यक्रम में सी श्रेणी प्राप्त की है। उन्होनेे सभी अधिकारियों को  चालू वित्तीय वर्ष में भी सभी कार्यक्रमों में ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिये है। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रदेश के 13 जनपदो में उधमसिंह नगर प्रथम, रूद्रप्रयाग द्वितीय व बागेश्वर जनपद तृतीय स्थान पर रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!