Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

राहु मंदिर में विकास कार्य और पार्किंग निर्माण की संभावनाएं तलाशने पहुंचे जिलाधिकारी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने रविवार शाम विकास खण्ड थलीसैंण के पैठाणी स्थित विश्व प्रसिद्ध राहु मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर तक पहुंच मार्ग और पैठाणी बाजार में पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बातचीत कर राहु मंदिर विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने बताया कि यदि प्रस्तावित मार्ग और पार्किंग का निर्माण हो जाता है, तो श्रद्धालु आसानी से पार्किंग स्थल से सीधे मंदिर तक पैदल पहुंच सकेंगे।

इससे न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार को भी बल मिलेगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित करने हेतु विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पैठाणी में हेलीपैड निर्माण के लिये उपयुक्त स्थल चिन्हित करने को कहा। जिलाधिकारी ने जल संरक्षण हेतु सारा (स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी) अभियान के तहत मंदिर के आसपास के जलस्रोतों और संगम पर स्थित दोनों नदियों की सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान पैठाणी व्यापार सभा अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, पूर्व गढ़वाल मंडल विकास निगम उपाध्यक्ष राजेंद्र रौथाण व अन्य उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!