Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स ने ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की, राष्ट्र सेवा के लिए तैयार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (जीईएचयू), हल्द्वानी में एयर एनसीसी (Air NCC) ने अपनी स्थापना के बाद से ही अनगिनत उपलब्धियां हासिल की हैं। यह संस्था छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासन के माध्यम से राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में एक ऐतिहासिक ‘सी’ सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह 1 यूके एआईआर स्क्वाड्रन एनसीसी, पंतनगर के  जीईएचयू हल्द्वानी की एनसीसी उप-यूनिट द्वारा आयोजित किया गया। इस  समारोह में, एयर एनसीसी के पहले बैच के सभी कैडेट्स ने अपनी ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। सभी कैडेट्स ने यह परीक्षा उत्कृष्ट फ्लाइंग ग्रेड के साथ उत्तीर्ण की है, जो उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का प्रमाण है।

इस अवसर पर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने कैडेट्स की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कैडेट्स को हमेशा अपने लक्ष्य ऊँचे रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी अधिकारी (एएनओ) डॉ. उदित पांडे ने कैडेट्स को भविष्य की रक्षा सेवाओं में प्रवेश के लिए आवश्यक तैयारियों और विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को बताया कि वे किस प्रकार अपनी क्षमताओं को और निखार सकते हैं ताकि वे देश की सेवा के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर सकें। यह समारोह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी के एनसीसी कैडेट्स की असाधारण प्रतिभा और देश के प्रति उनके अटूट समर्पण का एक सशक्त प्रमाण है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!