Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

पौड़ी पुलिस की तत्परता से नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी बालिका और खोया फोन मिले, श्रद्धालुओं ने सराहा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – संतु कुमार निवासी नई दिल्ली द्वारा चौकी नीलकंठ आकर सूचना दी कि मैं अपने परिवार के साथ नीलकंठ मंदिर दर्शन के लिए आया हूं दर्शन के दौरान मेरी बेटी (उम्र 5 वर्ष) मंदिर में हमसे कही बिछड़ गयी है हमारे द्वार काफी तलाश करने के बावजूद भी मेरी बेटी नहीं मिल पा रही है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा चौकी नीलकंण्ठ में नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से तथा मदिर परिसर के आस-पास खोजबीन करने पर कड़ी मशक्कत के पश्चात गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद किया गया। जिसके पश्चात  बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसी क्रम में  प्रशांत निवासी अंबाला द्वारा चौकी नीलकंठ पर बताया गया कि वे नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन हेतु आए हुए थे इस दौरान उनका मोबाइल फोन (एप्पल आईफोन 16 pro max कीमती लगभग ₹1,00000 रूपए) जो की नीलकंठ मंदिर परिसर में कहीं खो गया है इस सूचना पर वहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड अजयकुमार व होमगार्ड पंकज कुमार मैन्युअल सर्चिंग करने तथा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से काफी प्रयासों के पश्चात श्रद्धालु के खोये फोन को बरामद  सकुशल प्रशांत के सुपुर्द किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!