Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

लंबित आवेदनों को शीघ्र निरस्तरित करें जीएमडीआईसी-डीएम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने महाप्रबंधक, उद्योग को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आयोजित इस समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक उद्योग, सोमनाथ गर्ग ने जानकारी दी कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जनपद में पांच ट्रेड संचालित हैं, जिनमें बोटमेकर, सुनार, मोची, आर्मर तथा लुहार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्टेज-2 पर कुल 06 आवेदन लंबित हैं, जिनमें 04 आवेदन सुनार ट्रेड और 02 आवेदन आर्मर ट्रेड से संबंधित हैं। इन 06 लंबित आवेदनों में विकासखंड दुगड्डा से 01, पोखड़ा से 02, रिखणीखाल से 02 तथा विकासखंड खिर्सू से 01 आवेदन शामिल है। जिलाधिकारी ने पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित किया कि जो 88 ग्राम पंचायतें एमओपीआर (Ministry of Panchayati Raj) द्वारा रिजेक्ट की गई हैं, उन्हें पुनः एमओपीआर पोर्टल पर दर्ज कराने हेतु सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाएं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!