Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

रुद्रपुर की मेधावी छात्रा की सफलता पर मीना शर्मा ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष, और ६६ विधान सभा रुद्रपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विद्यायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, आगरा में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद, रुद्रपुर पहुंची, और फिर तुरंत ही गंगापुर रोड स्थित कस्तूरी वाटिका कॉलोनी पहुंची, जहां उन्होंने सी बी एस सी हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में पूरे देश में दूसरा और उत्तराखण्ड में पहला स्थान प्राप्त करके रुद्रपुर का नाम रोशन करने वाले स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल के मेघावी छात्र ठाकुर रूद्रप्रताप सिंह, को सम्मानित किया,

इस से पूर्व शर्मा, ने ठाकुर रुद्रप्रताप सिंह की शानदार सफलता पर उन्हे शॉल ओड़ाकर, फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हे बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, यहाँ शर्मा ने कहा रुद्र प्रताप सिंह रुद्रपुर का गौरव है, और उनकी सफलता से रुद्रपुर का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है, जिसके लिए वह उनके माता पिता और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देती है, इस अवसर पर, महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम प्रसाद, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, रुद्र प्रताप के पिता पीयूष कुमार, माता दीप्ति चौहान, विजय हरि, ए के चौहान, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!