Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पौड़ी पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ साथ यातायात संचालन कादिया गया प्रशिक्षण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

स्कूली बच्चों द्वारा यातायात संचालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को किया प्रेरित

पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौडी के निर्देशानुसार आमजन को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक करने के साथ साथ यातायात नियमों का पालन करने हेतु अधिक से अधिक प्रेरित किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज को प्रभारी निरीक्षक यातायात संदीप तोमर के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार मे राजकीय इंटर कॉलेज कुम्भीचौड के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के सम्बन्ध जानकारी देने के साथ ही उन्हें जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बच्चों को यातायात व्यवस्थाओं का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को जूनियर ट्रैफिक फोर्स की टी-शर्ट व कैप का वितरण किया गया साथ ही छात्र-छात्राओं को पुलिस टीम के साथ मिलकर लाल बत्ती चौक कोटद्वार पर यातायात संचालन का भी व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को भी मिला साथ ही बच्चों द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने व ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने हेतु भी जागरूक किया गया बच्चों के द्वारा यातायात नियमों की सीख मिलने पर लोगों द्वारा भी भविष्य में यातायात नियमों को पालन करने का वादा किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!