Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के माह मई 2025 के प्लान ऑफ एक्शन एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 22 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे स्थान वीसीएसजी उत्तराखण्ड औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल में किया जाएगा।

यह शिविर नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये विधिक सेवाएँ) योजना 2015, नालसा (नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के लिये कानूनी सेवाएं एवं नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन) योजना 2015, नालसा बच्चों के लिये बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना 2024, नालसा (मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिये कानूनी सेवाएं) योजना 2024 सहित बाल विवाह मुक्त उत्तराखण्ड, बालश्रम मुक्त उत्तराखण्ड, सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा, एवं सुरक्षित दवाएँ सुरक्षित जीवन जैसे विभिन्न अभियानों के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर छात्रों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, बच्चों, पीड़ितों एवं वंचित वर्गों को उनके विधिक अधिकारों एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे न्याय तक सुलभ पहुंच प्राप्त कर सकें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!