Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

“हैप्पी होम स्कूल जौनपुर के छात्रों का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन: आद्या गिलरा और दिव्या बेबनी अव्वल”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार : मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। हैप्पी होम स्कूल जौनपुर के छात्र आद्या गिलरा ने 12वीं में 94.2 प्रतिशत व 10वीं में दिव्या बेबनी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।विद्यालय के अधिकतम छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं से विज्ञान वर्ग में आद्या गिलरा ने 94.2 प्रतिशत, मोहम्मद सुभान डाबर सैफी 87.2 प्रतिशत, निपुण शर्मा 85.2 प्रतिशत व अनुभव केष्टवाल ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वाणिज्य वर्ग में सिद्धम शर्मा ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक एवं सिमरन ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कला वर्ग में जिज्ञासा ने सर्वाधिक 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 10वीं से दिव्या बेबनी 95.4 प्रतिशत, प्रियांशी सक्सेना 94 प्रतिशत, रिद्धिमा 93.6 प्रतिशत, समीक्षा 90.4 प्रतिशत, अमनदीप कौर 90 प्रतिशत एवं तुषार अग्रवाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के कक्षा 12वीं के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने हिंदी विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी एवं शारीरिक शिक्षा विषय में अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!