Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

अखंड महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक ठुकराल ने की सहभागिता, की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने  दिनेशपुर के गोविंद मंदिर श्रेवाश्रम मोतीपुर नंबर एक में आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचकर कीर्तन सुना और क्षेत्रवासियों की सुऽ समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान संकीर्तन में पहुंची कीर्तन मण्डली राधा रानी सम्प्रदाय, गोपाल सम्प्रदाय, राधा कृष्ण सम्प्रदाय, हरी गोपाल सम्प्रदाय, हरी चांद गुरू चांद सम्प्रदाय ने भावपूर्ण कीर्तन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का आयोजकों ने स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सदभाव और भाईचारा बढ़ता है। ऐसे आयोजनों से समाज को सही दिशा मिलती है और युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष पवित्र ढाली, उपाध्यक्ष सुभाष साना, सचिव प्रमोद बोरा, उपसचिव संजय सरकार, कोषाध्यक्ष विनय ढाली, उप कोषाध्यक्ष सुजीत मण्डल, पूर्व प्रधान मुकेश राणा, आदित्य गुरूजी, गगनदीप सिंह, नित्यानन्द मण्डल, ललित बिष्ट, सतनाम सिंह मक्कड़, नंद गोपाल, सुमंगल, आशीष मण्डल, खोकन मण्डल, गगन आदि समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!