Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान छह दुकानदारों के काटे चालान, मांस भी जब्त किया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – महापौर विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने अटरिया मार्ग पर खुले में मांस बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कई दुकानों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। औचक छापेमारी से दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा। नगर निगम की टीम ने  मांस विक्रेताओं को खुले में मांस न बेचने की हिदायत भी दी। खुले में मांस बेचने की शिकायत मिलने पर महापौर विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. हर्षपाल सिंह चंडोक के नेतृत्व में पर्यावरण पर्यवेक्षक मुकेश राजौरिया और राजपाल चौधरी की टीम ने अटरिया रोड स्थित चिकन और मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा। इस दौरान कई दुकानों में नियमों को ताक पर रखकर मांस बेचा जा रहा था। छह दुकानों में खुले में मांस बेचने पर इनके खिलाफ चालान की कार्रवाई गयी साथ ही खुले में बेचा जा रहा मांस भी जब्त किया गया। चालान की कार्रवाई में छह दुकानदारों से 3 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हर्षपाल सिंह ने मांस विक्रेताओं को भविष्य में खुले में मांस न बेचने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मांस की दुकानों की चेकिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही कहा कि जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!