Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

06 गांवों को सड़क से जोड़ने के लिये मंत्री ने दिये त्वरित कार्रवाई के  निर्देश….  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दूसरे दिन पैठाणी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने पैठाणी क्षेत्र के छः दूरस्थ गांवों कुवाखरक, कांडा, बरतोली, घंडियाली, इज्जर और भरीक को सड़क से जोड़ने को लेकर बैठक की।

मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 11 किलोमीटर प्रस्तावित सड़क के लिए डीपीआर का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए और वन स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क का कार्य पूर्ण होने पर इन छः गांवों के 100 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज पैठाणी में 5 लाख रुपये की लागत से भवन मरम्मत कार्य का उद्घाटन किया तथा इंटर कॉलेज स्योली तल्ली में चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास भी किया। वहीं गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के अंतर्गत पैठाणी रेंज में नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल विकास निगम राज रौथाण, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विजय रौथाण, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद रावत, वीरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य गणेश नेगी, नरेंद्र नेगी, नरेंद्र रावत, शिवचरण नौडियाल, डब्बल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!