Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में सांस्कृतिक समारोह का समापन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – बतौर मुख्य अतिथि नगर  निगम कोटद्वार के महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बी0ई0एल0 के मुख्य प्रबंधक अम्बरीश कुमार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 डी0एस0 नेगी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत लोकगीत, लोकनृत्य, कव्वाली इत्यादि प्रस्तुतियां दी गई जिसने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

एकल गायन (छात्र) में चन्द्रपाल राज,रोहन और आशीष कुमार ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।एकल नृत्य छात्र में प्रवेश ने प्रथम,ईशान निराला ने द्वितीय और नितिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य छात्रा में शिवानी, आयुषी  और हिना नेगी पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में कला संकाय प्रथम, विज्ञान संकाय द्वितीय और शिक्षा संकाय तृतीय स्थान पर रहा। लोकनृत्य में कला संकाय पहले , शिक्षा संकाय दूसरे और वाणिज्य संकाय तीसरे स्थान पर रहा। एंकाकी नाटक में कला,विज्ञान और शिक्षा संकाय क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

कव्वाली में विज्ञान संकाय पहले, कला संकाय दूसरे और वाणिज्य संकाय तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में कला संकाय चैंपियन रहा। इसके साथ ही विज्ञान संकाय दूसरे और शिक्षा संकाय तीसरे स्थान पर रहा।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो0 डी0एस0 नेगी ने सभी का आभार जताते हुए सभी को सफल कार्यक्रम की बधाई दी। इस दौरान प्रो0  वसन्तिका कश्यप, प्रो0  आर0एस0चैहान, प्रो0 प्रीती रानी डाॅ0अभिषेक गोयल, प्रो0 आदेश कुमार, प्रो0 आशा देवी, प्रो0 राखी डिमरी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!