Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

किच्छा में भीषण सड़क दुर्घटना: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, तुरंत सहायता कर बचाई जान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

किच्छा – बीती रात किच्छा के आदित्य चौक के समीप हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक टेंपो को बचाने के प्रयास में ट्रक और ट्राला की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा।

इस बीच, रुद्रपुर से ग्राम दोपहरिया एक वैवाहिक समारोह में जा रहे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जब दुर्घटना स्थल को देखा तो उन्होंने बिना एक पल गँवाए अपनी गाड़ी रुकवाई और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए अचेत ट्रक चालक को अपनी गाड़ी में डालकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किच्छा पहुँचाया। रात्रि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया, जिससे समय पर सहायता मिल सकी।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि चश्मदीदों के अनुसार, एक टेंपो को बचाने के प्रयास में ट्रक और डंपर अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। उन्होंने कहा कि यदि वे मौके पर न रुकते, तो ट्रक ड्राइवर की जान भी जा सकती थी। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने राजेश शुक्ला के इस मानवीय कदम की खुले दिल से प्रशंसा की।

यह कार्य न सिर्फ एक ज़िम्मेदार नागरिक के कर्तव्य को दर्शाता है, बल्कि एक जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और तत्परता की भी मिसाल है। पूर्व विधायक ने अपील की कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सभी को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!