Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

जिलाधिकारी ने किया पुस्तकालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को कंडोलिया मार्ग स्थित पुस्तकालय कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की और उनसे आवश्यक पुस्तकों की मांग, शौचालय, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने पुस्तकालय अध्यक्ष को निर्देश दिए कि पुस्तकों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए और पुस्तकालय कक्ष को निर्धारित समय पर खोला जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों और पाठकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय परिसर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!