Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के बनने का रास्ता साफ हो गया है। खेल विश्वविद्यालय एक्ट को बुधवार को राज्यपाल ने अधिसूचित कर दिया है। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस बाबत राज भवन ने पत्र जारी कर दिया है। खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ताकि राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय बनने के बाद खिलाड़ियों के विकास और पढ़ाई के लिए बड़ा मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के गौलापार में इस विश्वविद्यालय की नींव रखी जाएगी और इसे जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए जरूरी सभी मानको को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!