Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

द्वारी-भौन मार्ग पर निर्माण में लापरवाही, चैनपुर में उखड़ने लगी नई सड़क….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

विदित हो कि द्वारी-भौन सड़क मार्ग पर चैनपुर, हरपाल के निकटवर्ती इलाके में 5 किलोमीटर सड़क डामरीकरण व चौड़ीकरण का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग लैंसडौन द्वारा किया जा रहा है।जो कि बहुत ही घटिया व निम्न गुणवत्ता  का हो रहा है।आगे आगे सड़क डामरीकरण हो रही है,पीछे से उखड़ता जा रहा है।ये जानकारी व वीडियो,फोटोग्राफ स्थानीय ग्रामीण मनोहर सिंह रावत निवासी तोलियोडांडा व विशन सिंह गुसांई निवासी चैनपुर ने साझा की है। कहना है कि सड़क डामरीकरण घटिया हो रहा है।इंजीनियर तो हम उनका हैं नहीं,लेकिन सड़क अपनी हालत खुद बयां कर रही है।कहा जा रहा है कि कोई जुयाल नामक ठेकेदार का कार्य  है।

इस सड़क को स्वीकृत हुए लगभग 20 साल होने को हैं लेकिन सड़क डामरीकरण पहली बार हो रहा है।वह भी बेहद घटिया व निम्न गुणवत्ता का,कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है,न शिकायत करने वाले ही आगे आ रहे हैं। लोग FIR से भयभीत  हैं, जैसे कि कुछ माह पहले तिमलसैण-बसडा सड़क पर हुआ था।फिर थाना रिखणीखाल का चक्कर काटते रहो।लोग शिकायत करने में हिचकते हैं। डरा रखे हैं। अब देखते हैं कि डामरीकरण सही होता है या इन शिकायतकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!