Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पहलगाम नरसंहार के विरोध में ओमेक्स कॉलोनी में कैंडल मार्च, फांसी की उठी मांग…. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – जम्मू कश्मीर के पहलगाम  में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिंदुओं की हत्या के खिलाफ तमाम लोगों में आक्रोश छा गया है। सभी लोग आतंकवादियों के खिलाफ फांसी की मांग कर रहे हैं। बीती शाम शहर की ओमेक्स कॉलोनी में पहलगाम में हुए नरसंहार को लेकर सैकड़ो लोगों ने पूरी कॉलोनी में कैंडल मार्च निकाला उसके पश्चात सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में मृतक आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और महामृत्युंजय जाप किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि बीते दिनों जिस प्रकार से पहलगाम में नाम और धर्म पूछ कर चुन चुन कर हिंदुओं को निशाना बनाया गया यह बेहद क्रूर और अमानवीय कृत्य है। जिसे किसी भी दशा में माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा की धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर के हालात सामान्य हो रहे थे लेकिन पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने फिर से जम्मू कश्मीर का माहौल खराब करने का बेहद घिनौना प्रयास किया है और निरापराध 27 लोगों की जान ले ली है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में कड़े से कड़े कदम उठाए और पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे। चुघ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ऐसे आतंकवादियों को तत्काल गिरफ्तार करें और उन्हें सरेआम फांसी पर लटकाया जाए। इस दौरान निखिलेश, नित्य प्रकाश, नीरज त्यागी, रणवीर चौधरी, राहुल यादव ,रवींद्र तोमर, मुकेश उपाध्याय, राजेंद्र तुलस्यान, सुशील तुलस्यान ,अभिनव अरोड़ा, ज्ञान दीक्षित, हेमेंद्र गंगवार, राजपाल यादव, यश त्यागी ,संकेत त्यागी, पुलकित कालडा, महेश, प्रदीप चौधरी, गौरव त्यागी ,अमित त्यागी, सुमन राणा ,अंशुल टंडन, माही सकलानी ,नीरू छाबड़ा, प्रीती त्यागी ,अरुण सिंह, राजेश पुंशी, ललित, बीनू कुमार ,सिद्धि त्यागी, जयंती ,सीमा, गीता, श्वेता, मीनाक्षी ,प्रेरणा, पिंकी, मोहनी, भावना, चित्रा, किरण, कमल अरोड़ा, गीतिका समेत तमाम ओमेक्स कॉलोनी के लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!