Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

द्वारी-भौन मार्ग से नावेतल्ली जाने वाला पहला मोड़ बना जानलेवा, सुरक्षा इंतजाम नदारद…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – द्वारी-भौन सड़क मार्ग से ग्राम नावेतल्ली के लिए जो सड़क जा रही है,उसके आरम्भ में जो मोड़ है,वह सड़क कम कटने व तीव्र मोड़ होने के कारण भारी वाहनों जैसे बारातियों की बसें, गैस आपूर्ति के वाहनों, खाद्यान्न,फल सब्जी के वाहन ,भवन सामाग्री के वाहनों के लिए शुरुआती मोड़ खतरा बना हुआ हो।वहाँ पर वाहन एकदम मोड़ नहीं काट पा रहे हैं।

 

भारी वाहनों को 200-300 मीटर आगे मुख्य सड़क पर ले जाकर वापस आना जाना पड़ रहा है।इस शुरुआती मोड़ पर लगातार खतरा बना रहता है,तथा कभी भी कोई आकस्मिक दुर्घटना व अनहोनी होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई  है। अभी अभी ताजा मामला संज्ञान में आया है कि अभी गाँव में 21अप्रैल 2025  को हल्दूखाल से 150 बारातियों से भरी 3 बसें बामुश्किल, कठिनाइयों से गुजर सकीं। अंधरे में और ज्यादा परेशानी हो जाती हैं। मोड़ कम कटने व तीव्र होने के कारण खतरा बना है।

इस सम्बन्ध में प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग लैंसडौन को कहा गया कि इस मोड़ को थोड़ा और काटकर सड़क को सुगम बनाया जा सकता है,तो उनका कहना था कि जो द्वारी-भौन सड़क मुख्य मार्ग है,वह प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना श्रीनगर के अधीन है।उनके अनुमति के बिना सड़क से छेड़खानी नहीं कर सकते।दोनों जिम्मेदार विभागों को आपसी समन्वय बिठाकर इस शुरुआती व तीव्र मोड़ को आवश्यकतानुसार काटकर वाहनों के लिए सुगम बनायें।

 

ताकि आसानी से वाहन गुजर सकें व किसी अनहोनी होने से बचा जा सके। ग्रामीणों की दोनों विभागों से मांग है कि इस शुरुआती मोड़ को अंजाम देकर सुव्यवस्थित व सुचारू यातायात चलाने में सहयोग की अपेक्षा है,ताकि भारी वाहन गाँव में आसानी से प्रवेश कर सकें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!