Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर विद्यालय में अंतर सदनीय प्रतियोगिताएं….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में वर्ल्ड अर्थ डे के उपलक्ष में अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय सभागार में कक्षा छठी से आठवीं तक के प्रतिभागियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय हमारा ग्रह हमारी ताकत था। जिसमें शिवाजी सदन ने प्रथम, टैगोर सदन ने द्वितीय व सुभाष व नेहरू सदन ने सम्मिलित तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए वर्ल्ड अर्थ डे विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें शिवाजी व सुभाष सदन ने प्रथम, टैगोर सदन ने द्वितीय व नेहरू सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण के लिए संभावित समाधान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिवाजी सदन प्रथम , शिवाजी और नेहरू ने सम्मिलित रूप से द्वितीय स्थान एवं  नेहरू सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल जी ने कहा कि – पृथ्वी हमारी जननी है – यह हमें जीवन देती है इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। हम सबको मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए  कि हम अपनी पृथ्वी को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाए रखें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!