Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

पीसीपीएनडीटी टीम की 10 अस्पतालों में छापेमारी, दस्तावेजी खामियों पर डीएम के निर्देश पर सख्त कार्रवाई….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी की टीम ने शहर के 10 अस्पतालों और क्लीनिकों में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को कई अस्पतालों के कागजातों में खामियां मिली। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत देते हुए जल्द कागजी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

पीसीपीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले नैनीताल रोड स्थित रिद्धिम मेडिकल सेंटर पहुंची। यहां टीम को अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर अवकाश पर मिले। साथ ही सीसीटीवी और बॉयोमेट्रिक मशीन बंद मिली। इसके अलावा सीईए एक्ट के तहत सेंटर का पंजीकरण भी नहीं मिला। पीसीपीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सिंह ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर कागजात दिखाने के निर्देश दिए हैं।

इसी तरह सुरभी अस्पताल कागजातों में कई खामिया मिलने पर आईवीएफ के एक साल के रिकॉर्ड देने के निर्देश दिए गये। गौतम अस्पताल में भी खामियां मिलने पर उन्हें भी कागजी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गये हैं। महाराज अग्रसेन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की दो मशीनों में एक खराब मिली। इसके अलावा वहां डॉक्टर भी नहीं मिले। इसे पर जिला नोडल अधिकारी ने डॉक्टर के आने तक अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करने के निर्देश दिए।

पीसीपीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि मेडिसिटी, कात्यायनी और अन्य क्लीनिकों में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। इस अवसर पर पीसीपीएनडीटी के जिला समन्वयक प्रदीप महर, राजस्व निरीक्षक राधे सिंह राणा, राजस्व उपनिरीक्षक नीरज जोशी, गीतांजली बिष्ट, प्रदीप चंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!