Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

देवभूमि नशामुक्त हो आंदोलन से जुड़ी एक मिसाल: इंजीनियर अतुल कण्डवाल का नशामुक्त वैदिक विवाह संपन्न….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – देवभूमि नशामुक्त हो आंदोलन के प्रणेता एवं”असल देव अभिया”के संयोजक, कोटद्वार के अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति के संयोजक राम भरोसा कण्डवाल जी के ज्येष्ठ पुत्र इंजिनियर अतुल कण्डवाल जी का परिणय आयुष्मति पूजा भारद्वाज के साथ वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से आचार्य रोशन बलूनी, आचार्य शिखा स्वरुप देवलियाल जी, आचार्य नैथानी जी एवं आचार्य जदली जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

जहां आज विवाह समारोह में शराब परोसकर लोगों के द्वारा वाह वाही लूटते हैं, वहीं कण्डवाल जी ने अपने समधी महेशानंद भारद्वाज जी से भी विनम्र प्रार्थना एवं निवेदन किया कि इस पवित्र वैवाहिक समारोह को सादगी और सात्विकता से सम्पन्न करने में मेरी मदद करें।सादगी के वातावरण में सम्पन्न हुई इस शादी की, कई सामाजिक संगठनों ने प्रशंसा करके इसे एक ऐतिहासिक पल बताया।

कंडवाल जी ने दहेज को एक सामाजिक अभिशाप बताते हुए कहा कि एक संस्कारवान बेटी से बढ़कर कोई दहेज नहीं हो सकता जो दोनों घरों को स्वर्ग बनाती है। इस अवसर पर देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति के कार्याध्यक्ष डॉक्टर रमाकान्त कुकरेती जी ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए एक काव्य रचना भेंट की।इसी अवसर पर गैप्स, नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र एवं देव भूमि उत्कर्ष सेवा समिति के पदाधिकारियों ने दोनों वर वधु को शुभकामनाएं देने के लिए वैवाहिक समारोह में उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!