Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु 30 अप्रैल को चौबट्टाखाल में भ्रमण शिविर का आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडौन ले. कर्नल वीरेंद्र प्रसाद भट्ट (अ0प्रा0) ने बताया कि पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आगामी 30 अप्रैल को विकासखंड एकेश्वर के चौबट्टाखाल में शिविर आयोजित किया जायेगा।

शिविर में सेवा समाप्ति आदेश, डिस्चार्ज बुक, आश्रित प्रमाण पत्र, पेंशन से संबंधित दस्तावेज़ों की जांच एवं सत्यापन, पहचान पत्र निर्माण, जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य, पेंशन भुगतान से जुड़ी शिकायतों का समाधान तथा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन में सहायता जैसे कार्य संचालित किए जाएंगे।

शिविर के दौरान गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर लैंसडौन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जो पेंशन और अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान में मदद करेंगे।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडौन ने क्षेत्र के समस्त पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुँचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!