Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

गांधी पार्क रुद्रपुर में 151 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तूफान में क्षतिग्रस्त, नगर निगम ने सम्मानपूर्वक किया सुरक्षित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर गांधी पार्क, रुद्रपुर में शान से लहराता 151 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज हाल ही में आए आंधी-तूफान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। यह ध्वज वर्ष 2020-21 में विधायक निधि से लगाया गया था और इसका नियमित रखरखाव नगर निगम रुद्रपुर द्वारा किया जाता है।

नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल की रात आए तेज़ आंधी-तूफान के चलते झंडा फट गया था, जिसे तुरंत सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि चूंकि ध्वज कपड़े का होता है, इसलिए यह मौसम की मार से कई बार प्रभावित होता है और अब तक 7 से 8 बार बदला जा चुका है

नगर निगम की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर हाल में बना रहे और जल्द ही नया ध्वज पुनः स्थापित किया जाएगा

और पढ़ें

error: Content is protected !!