Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में जीवन में कौशल तथा प्रोत्साहन Life Skills and Motivation विषय पर संगोष्ठी का आयोजन |

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा समाज शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जीवन के कौशल तथा प्रोत्साहन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया | संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. रविंद्र कुमार सैनी (प्रो. तथा डीन हरिद्वार विश्वविद्यालय रूड़की) रहे | प्रो. सैनी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों तथा महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं को जीवन के विभिन्न कौशल की सविस्तार जानकारी प्रदान की तथा विभिन्न क्रिया कलाप भी कराए उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के द्वारा सभी को प्रोत्साहित किया |

 

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह ने सभी स्वयं सेवियों तथा महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं को विभिन्न कौशल को अपनाकर कुशल बनने के लिए कहा उन्होंने वर्तमान समय को प्रतियोगिता का समय बताया और सफलता के लिए कौशलपूर्ण विकास पर जोर दिया | कार्यक्रम का  संचालन वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा किया गया | धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कविता अहलावत द्वारा दिया गया | संगोष्ठी में प्रो. अशोक कुमार मित्तल, डॉ. कविता अहलावत, श्री भारत सिंह रावत, श्रीमती गीता, अंजु थपलियाल, दीप्ति मैठाणी,कुसुम भंडारी, सुमन नेगी, रोहन, आशुतोष रावत, सन्नी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी तथा महाविद्यालय के छात्र/ छात्रायें उपस्थित रहे |

और पढ़ें

error: Content is protected !!